फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sampled 197 people by setting up camp

कैंप लगाकर 197 लोगों के सैंपल लिए

Sat, 15 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sampled 197 people by setting up camp
अग्रवाल मंडी टटीरी / दोघट।
विज्ञापन

कस्बे में एक युवक में कोरोना की पुष्टि होने पर शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की टीम ने कैंप लगाकर लोगों की जांच की। कोरोना संक्रमित को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गली में सैनिटाइजर का छिड़काव कर गली को सील कर दिया है। उधर गांव नांगल में कोरोना पाजिटिव मिलने पर अन्य 150 लोगों की जांच की गई।

शुक्रवार को नगर की अग्रवाल धर्मशाला में स्वास्थ विभाग की ओर से स्वास्थ कैंप लगाकर 47 लोगों की जांच की गई। लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता, लॉयन पंकज गुप्ता, दीपक गोयल उपाध्यक्ष का सहयोग रहा। उधर दोघट क्षेत्र के नांगल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 150 लोगों के सैंपल लिए। स्वास्थ विभाग की टीम ने तीन बैक कर्मचारियों सहित करीब 24 परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया। सीएचसी अधीक्षक बिनौली डा. अतुल बंसल, प्रबंधक प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, कमला प्रसाद, प्रमोद कुमार, एएनम सुनीता, राजकुमार शर्मा, आशा बबीता व कमलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed