{"_id":"5ed3f44a8ebc3e902c20938f","slug":"sample-for-120-people-in-baraut-1950-home-quarantine-baghpat-news-mrt484134021","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में 120 लोगों के लिए सैंपल, 1950 होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में 120 लोगों के लिए सैंपल, 1950 होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर के अलग-अलग मोहल्लों में छह कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम कश्यप कॉलोनी, आर्य नगर, आजाद नगर और पठानकोट आदि इलाकों में सर्वे किया और 120 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि 1950 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिन मोहल्लों मेें कोरोना पॉजिटिव केस मिले है, उनकी गलियों को पूर्णरूप से सील कर दिया गया और वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
स्वास्थ्य टीम को देख कर भागे परिजन
बड़ौत। कश्यप कॉलोनी में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के परिजनों का स्वास्थ्य टीम रविवार को सैंपल लेने पहुंची। आरोप है कि परिजनों ने टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, जिन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद सैंपल लेकर परिवार के चार लोगों को होम क्वारंटीन किया गया।
12 पुलिसकर्मियों सहित 33 के सैंपल लिए
अमीनगर सराय/चांदीनगर। अमीनगर सराय कस्बे के जैन मोहल्ले में शनिवार को सब्जी आढ़ती और रटौल चौकी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रविवार को अमीनगर सराय कस्बे पहुंची पिलाना सीएचसी की टीम ने आशा व आंगनबाड़ी से वार्ड 4, 5, 9 व 11 का घर-घर सर्वे कराया। सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर पूरे मोहल्ले को सील कर दिया। टीम ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले 21 लोगों के सैंपल लेकर सभी को घर पर ही रहने की हिदायत दी है। उधर, रटौल चौकी पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौकी को सैनिटाइज कराकर वहां मौजूद दो खाना बनाने वाली महिला और 12 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए।