फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sammed Shikhar's identity will remain as a place of pilgrimage

Baghpat News: सम्मेद शिखर की तीर्थ क्षेत्र के रुप में ही रहेगी पहचान

Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sammed Shikhar's identity will remain as a place of pilgrimage
बागपत के बड़ा बजार में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते जैन समाज के लोग - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बागपत। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज के लोग विरोध कर रहे थे। समाज के विरोध को देखते हुए सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है। अब सम्मेद शिखर की पहचान तीर्थ स्थल के रुप में ही रहेगी। जिससे समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार के फैसले पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

लोकसभा में मनोज तिवारी की मांग पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झारखंड सरकार को सम्मेद तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने के निर्णय पर रोक लगाने के लिए कहा। प्रधानमंत्री के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसले को वापस ले लिया है।
विज्ञापन

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल के फैसले को वापस लेने की घोषणा होने ही जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर लवी जैन, शिखर चन्द जैन, श्रयांश जैन, सचिन जैन, कुलभूषण जैन, लोकेश गुप्ता, बिन्नो जैन, मुकेश जैन, मोहित जैन, मनीष जैन, वंश जैन, शौर्य जैन, राकेश जैन, राहुल वर्मा, राजेश जैन, अजय जैन, कमल जैन, रोहित जैन, पंकज जैन, संजीव जैन, बिजेंद्र जैन, पीयूष जैन, आलोक जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़ौतमें सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल के फैसले को वापस लेने की घोषणा होने पर जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। मौके पर आदिश जैन, नवीन जैन बब्बल, हर्षित जैन, अनुराग जैन, विनोद जैन, कल्लू ठेकेदार, नवनीत जैन, मुदित जैन, प्रवीण जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed