{"_id":"605e1bea8ebc3ef10744dfad","slug":"sameer-won-gold-medal-in-hapkido-baraut-news-mrt531735446","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैपकिडो में समीर ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैपकिडो में समीर ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली में संपन्न हुई नौंवी राष्ट्रीय हैपकिडो (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में टीकरी कस्बे के समीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कस्बे में उसका शानदार स्वागत किया गया।
दिल्ली में यह प्रतियोगिता 19 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित हुई। इसमें टीकरी कस्बे के 11 वर्षीय समीर पुत्र नदीम ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। समीर ने इस प्रतियोगिता में सभी लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल के बाद फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक प्राप्त कर जनपद बागपत का नाम रोशन किया। समीर आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना में कक्षा आठवीं का छात्र हैं। समीर 18 मार्च को सहारनपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। समीर के पिता नदीम शिक्षक हैं। कस्बे में पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।