फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salutes to the sacrifice of Pulwama

हिन्दू जागरण मंच ने किया वेलेंटाइन-डे का बहिष्कार

Sun, 14 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Salutes to the sacrifice of Pulwama
हिंदू जागरण मंच ने किया वेलेंटाइन -डे का बहिष्कार
विज्ञापन

बड़ौत। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वेलेंटाइन -डे का बहिष्कार किया और छपरौली चुंगी स्थित कार्यालय पर विचार गोष्ठी के बाद पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत मंत्री मधुसूदन शास्त्री ने की। संचालन जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली ने किया। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच दिल्ली प्रदेश के महामंत्री कृष्णपाल रहे। इसमें मधुसूदन शास्त्री ने बताया कि 14 फरवरी को सभी लोग वेलेंटाइन डे न मनाकर बलिदानी दिवस के रूप में मनाए। ये दिन इतिहास के पन्नों में काले दिन के रूप में दर्ज हैं। उनका यह बलिदान सर्वोच्च बलिदान है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली ने कहा कि आज का युवा अपनी संस्कृति को भूलकर देश के सैनिकों को याद करने की बजाएं वेलेंटाइन डे मना रहा है। युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन ने भी विचार रखे। बाद में सभी कार्यकर्ता एकत्र होकर पीएन शर्मा पार्क पर पहुंचे और अखंड ज्यो जलाकर भारत मां के नारे लगाएं और बाद मेें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसमें प्रियंका आर्य, रण कौशल, जय कुमार तोमर, सुमित, पवन प्रजापति, परवीन शास्त्री, प्रमोद, सुनील, अमन, पवन खोखर, ऋतु, दीपक, मानव, कपिल, सत्यवीर, अंजली, वर्षा, अमित शर्मा, हरेंद्र, राजीव पांचाल, विक्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed