फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salute to the valor of the army, tribute to the martyrs

Baghpat News: सेना के शौर्य को सलाम, शहीदों को श्रद्धांजलि

Mon, 26 May 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Salute to the valor of the army, tribute to the martyrs
बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज से रविवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया। यात्रा शहर के बाजारों से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जयघोष और देशभक्ति के तरानों से शहर गूंजा।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा को बागपत से विधायक योगेश धामा ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज से शुरू होकर शहर की शौकत मार्किट, गांधी बाजार, बडा बाजार, कोर्ट रोड से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पर समाप्त हुई। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के समापन पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक ने कहा कि देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद को मुंहजोड़ जवाब दिया है। देश के लोगों को सेना पर गर्व है। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला, सुदेश चौहान, सूरजपाल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, सुरेंद्र प्रधान, अमरदीप प्रधान, संजय प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed