फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salute to the martyrdom of Luhari Ke Lal, got Shaurya Chakra

लुहारी के लाल की शहादत को सलाम कर मिला शौर्य चक्र

Thu, 12 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrdom of Luhari Ke Lal, got Shaurya Chakra
बागपत ::::::::: लुहारी गांव निवासी पिंकू दांगी की पत्नी कविता को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोव? - फोटो : BAGHPAT
- जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से लोहा लेते हुए 27 मार्च 2021 को शहीद हुए थे लुहारी गांव के पिंकू दांगी
विज्ञापन

- राष्ट्रपति ने शहीद की पत्नी कविता को सौंपा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में हुआ था सम्मान समारोह
- शहीद पिंकू की पत्नी ने कहा कि पति की शहादत व शौर्य चक्र मिलने पर गर्व, परिवार में उनकी कमी नहीं हो सकती पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लुहारी गांव के लाल पिंकू दांगी की शहादत को सलाम करते हुए सरकार ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। शहीद पिंकू की पत्नी कविता को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र दिया। इस दौरान पत्नी कविता की आंखें नम हो गई। उन्होंने पति की शहादत व शौर्य चक्र मिलने पर गर्व होने की बात कही। यह भी कहा कि परिवार में उनकी कमी पूरी नहीं हो सकती।
जम्मू कश्मीर के शोपियां के वनगाम क्षेत्र में लुहारी गांव के पिंकू दांगी 27 मार्च 2021 को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। पिंकू ने खूब साहस दिखाया था और मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए थे। लुहारी गांव के पिंकू दांगी वर्ष 2001 में सेना में जाट रेजीमेंट में हवलदार भर्ती हुए थे। वह अधिकतर समय जम्मू कश्मीर में आतंकवादी प्रभावित क्षेत्र में तैनात रहे। पिंकू को सरकार ने मरणोपरांत शौर्य चक्र देने की घोषणा की। उनकी पत्नी कविता को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शौर्य चक्र मिलना मेरे व बच्चों के लिए सम्मान की बात
शहीद जवान पिंकू दांगी की पत्नी कविता फिलहाल मेरठ कैंट में फौजी भाई धर्मेंद्र कुमार के पास रहती है। पिंकू का एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा दो वर्षीय अर्णव तो बड़ी बेटी 11 वर्षीय शैली और छोटी बेटी नौ वर्षीय अंजलि है। पत्नी कविता कहती है कि पति को शौर्य चक्र मिलना उनके व बच्चों के लिए सम्मान की बात है। उधर, खेती होने के कारण पिंकू के पिता जबर सिंह अपने बड़े बेटे मनोज के साथ लुहारी गांव में ही रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed