फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salon owner distributing wedding cards dies in road accident

Baghpat News: अपनी शादी के कार्ड बांट रहे सैलून संचालक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 20 Dec 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Salon owner distributing wedding cards dies in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाहा/दोघट। दाहा-बरनावा मार्ग पर नंगला कनवाड़ा व पलड़ी गांव के बीच सड़क हादसे में सैलून संचालक नितेश उर्फ जोनी (24) निवासी टांडा माजरा जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। वह दाहा में अपनी शादी के कार्ड बांटकर बरनावा जा रहा था। जेब में मिले दस्तावेजों से पहचान करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
दाहा-बरनावा मार्ग पर नंगला कनवाड़ा व पलड़ी गांव के बीच में शुक्रवार शाम को एक किसान सूखे पेड़ से रस्सी बांधकर ट्रैक्टर से उसे खींच रहा था। वह रस्सी टूट गई और वहां से गुजर रहा नितेश उर्फ जोनी उस रस्सी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

इससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और नितेश भी पेड़ में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर को छोड़कर किसान भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां आए पुलिसकर्मी घायल नितेश को बिनौली सीएचसी लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को फोन करके जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को नितेश की शादी होनी थी। इसके लिए नितेश शुक्रवार को दाहा में रिश्तेदारी में अपनी शादी के कार्ड बांटकर बरनावा भी कार्ड बांटने जा रहा था। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed