फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salesman was selling by mixing water in liquor on contract

ठेके पर शराब में पानी मिलाकर बेच रहा था सेल्समैन

Thu, 03 Feb 2022 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Salesman was selling by mixing water in liquor on contract
आबकारी विभाग और पुलिस ने ठेके से पकड़ी शराब की 20 पेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। भड़ल गांव के ठेके पर सेल्समैन शराब में पानी मिलाकर बेच रहा था। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने ठेके पर छापामार कर 20 पेटी अंग्रेजी मार्का शराब पकड़ी है। पुलिस ने ठेके के सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भड़ल के अंग्रेजी शराब के ठेके पर शराब में पानी मिलाकर धोखाधड़ी करने की सूचना मिली थी। सूचना पर बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने आबकारी टीम के साथ ठेके पर छापा मारा। सेल्समैन के कब्जे से अलग मार्का की 20 पेटी अंग्रेजी शराब के अलावा पानी मिले हुए छह अद्धे अंग्रेजी शराब, दस खाली बोतल और आठ ढक्कन बरामद किए। पुलिस ने सेल्समैन सुरेशपाल पुत्र राजपाल निवासी भड़ल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ठेका मालिक राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आयुष किट का वितरण
फोटो - 9
बागपत। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मोनिका गुप्ता ने बताया कि दस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए फ्रंटलाइन वर्कर व कर्मियों को देने के लिए डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन व सीएमओ डॉ दिनेश कुमार को आयुष रक्षा किट का वितरण किया जा रहा है। इस आयुष किट में आयुष क्वाथ, शंसमनी वटी, च्यवनप्राश व अनु तेल है। इनके प्रयोग से कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed