फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Salesman beaten up for refusing to drink liquor on contract

ठेके पर शराब पीने को मना करने पर सेल्समैन को पीटा

Thu, 01 Sep 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Salesman beaten up for refusing to drink liquor on contract
अमीनगर सराय। डौला गांव स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेल्समैन की पिटाई कर दी। जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो गई। पुलिस ने घायल सेल्समैन का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। सेल्समैन ने हमलावरों पर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

डौला गांव स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के सेल्समैन दीपक ने बताया कि मीतली गांव का एक युवक ठेके पर आया। शराब खरीदकर ठेके पर ही पीने लगा। रोकने पर गाली-गलौच करते हुए धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद अपने 10-12 साथियों को लेकर शराब के ठेके पर आया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और राहगीरों ने मारपीट की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। उधर ग्रामीण घायल सेल्समैन को लेकर थाने पहुंचे। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed