{"_id":"664bdeb2bd33d54121061504","slug":"salary-of-14-employees-withheld-for-16-months-complaint-to-dm-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-113238-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 14 कर्मचारियों का 16 महीनों का वेतन रोका, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 14 कर्मचारियों का 16 महीनों का वेतन रोका, डीएम से शिकायत
Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सर्वोदय मंदिर इंटर काॅलेज महावतपुर बावली के 14 कर्मचारी 16 महीने के वेतन के भुगतान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारी पर वेतन का भुगतान कराने के एवज पर 50 प्रतिशत धनराशि मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत पर डीएम ने बीएसए को वेतन का भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं।
विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र दत्त कौशिक ने बताया कि विद्यालय के 14 कर्मचारियों को अक्तूबर 2021 से फरवरी 2023 तक के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। विभाग का एक अधिकारी कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। वेतन निकालने के एवज में कर्मचारियों से 50 प्रतिशत धनराशि की मांग कर रहा है। इस बारे में कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। जिस पर कर्मचारियों ने डीएम को शिकायत देकर वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने वित्त एवं लेखाधिकारी को तीन दिन में कर्मचारियों के वेतन के मामले का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -
वर्जन-
वित्त एवं लेखाधिकारी को कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के प्रकरण का निस्तारण कर तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। - आकांक्षा रावत, बीएसए