फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sakshi got third place in the district, honored

Baghpat News: साक्षी को जिले में मिला तीसरा स्थान, सम्मानित किया

Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sakshi got third place in the district, honored
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में सम्मान समारोह का आयोजन किया। छात्रा साक्षी को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवाब सिंह ने छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाओं से छात्रों की प्रतिभा उजागर होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने के लिए भी प्रेरित किया। पीटीआई संजीव शर्मा ने बताया कि पांच नवंबर को कॉलेज में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा में छात्रा साक्षी ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

मौके पर वेद प्रकाश, देवेंद्र कुमार, बालेश्वर, पवन शर्मा, प्रमोद, अनुज, तनसीर अली, सुभाष, रेनू, बिजेंद्र, जयवीर, राधा, अनीता मौजूद रहे। उधर शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें गायत्री परिवार की ओर से परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र दीपक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार व स्कूल का स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed