{"_id":"57644c524f1c1b542111b891","slug":"sahib-singh-and-shakeel-will-notice-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब सिंह और शकील को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब सिंह और शकील को जारी होंगे नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत में एसपी से शिकायत करने जाते साहब सिंह पक्ष के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार साहब सिंह और सपा नेता डॉ. शकील अहमद के बीच की वायरल हुई बातचीत की जांच शुरू हो गई है। जांच सीओ बागपत कर्मवीर को सौंपी गई है। दोनों को पुलिस नोटिस जारी कर बयान लेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हाल ही में पूर्व विधायक साहब सिंह और डॉ. शकील अहमद के बीच बातचीत का करीब ढाई माह पुराना टेप वायरल हो गया था। इसके बाद से शकील अहमद मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जान का खतरा बताते हुए गनर की मांग कर रहे हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से मिलकर प्रार्थना पत्र भी दिया। इस बीच साहब सिंह के भतीजे ने शकील की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। एएसपी अजीजुल हक ने मामले की जांच सीओ बागपत कर्मवीर को सौंप दी है। सीओ का कहना है कि पहले दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस (संभवत: शनिवार को) भेजा जाएगा। बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
लखनऊ में हैं साहब सिंह
राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार साहब सिंह कहते हैं कि मामला फर्जी है। गलत आरोप लगाए गए हैं। अब वह इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। साहब सिंह का दावा है कि वह व्यक्तिगत कार्य से लखनऊ में हैं।
विज्ञापन
एसपी से मिले सपा कार्यकर्ताः
बागपत। सपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी और एएसपी से मुलाकत की। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शफीक सलमानी का कहना था कि डॉ. शकील अहमद सपा की छवि खराब कर रहे हैं। जिस तरह के आरोप वह साहब सिंह पर लगा रहे हैं, वे निराधार हैं। धवित सिंह पर जो आरोप लगाए, वह भी गलत हैं। उन्होंने डॉ. शकील पर माता कॉलोनी में गलत काम करने का आरोप लगाया। इस दौरान निसार अहमद, रामनिवास, जमील, राजेश चौहान, बबलू शर्मा, शफीक मौजूद रहे।
सीएम को भेजी साहब सिंह की शिकायत
बागपत। ऑल इंडिया मुस्लिम काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर पशुधन प्रसार विभाग के सलाहकार साहब सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने डॉ. शकील के साथ गलत व्यवहार किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान मोहम्मद आलिम, नासिर, अब्दुल, मुन्ना सफी, रफीक अहमद, आशु खान, महताब, रियाज, मेहरबान मौजूद रहे।
साहब सिंह पर लगाए जा रहे झूठे आरोप
चांदीनगर। रटौल गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। डॉक्टर बाबू खान ने कहा कि चौधरी साहब सिंह पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने हमेशा सर्वसमाज के लोगों का सम्मान किया है। इस दौरान महताब, नूरहसन, अफजल, इसरार चौधरी, मोनू, उस्मान, अनीस मौजूद रहे।
निशाने पर आए सलमानी
बागपत। नामित सभासद बब्बू सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि शफीक सलमानी ने कईं गलत काम किए हैं। कईं बार उनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। होर्डिंग चोरी के मामले मेें उनका नाम आया था। इसके अलावा उनकी दुकान पर छापेमारी हो चुकी है। उनकी दुकान पर पुलिस छापेमारी कर चुकी है।
आज सीएम से मिलेगे सपा जिलाध्यक्ष
बागपत (ब्यूरो)। सपा में चल रही अंदरूनी कलह के मामले मेें जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। जिलाध्यक्ष का कहना है कि जिस तरह के मामले चल रहे हैं, उनसे पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को डॉ. एसपी यादव ने बताया कि पहले डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और डीपीआरओ का टेप वायरल हुआ। अब पूर्व विधायक साहब सिंह और डॉ. शकील अहमद के बीच की बातचीत वायरल हुई। पार्टी कार्यालय से उनसे इस बाबत जानकारी ली गई थी, जिसे मौखिक तौर पर बताया जा चुका है। अब वह खुद शनिवार को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेंगे।
कब क्या हुआ
04 जून: रात 11:31 बजे डीपीआरओ को धमकी भरी कॉल
06 जून: कुलदीप उज्ज्वल का समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में हंगामा, टेप वायरल
07 जून: धमकी और हंगामे की शिकायत लखनऊ तक पहुंची
08 जून: कुलदीप को राज्य मद्य निषेध परिषद चेयरमैन पद से हटाया
09 जून: कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में कलक्ट्रेट का घेराव
10 जून: डीपीआरओ जौनपुर गए, डीएम ने छुट्टी स्वीकृत नहीं की
11 जून: सर्वेश पांडेय प्रमुख सचिव से मिले, मनोज प्रभारी डीपीआरओ
12 जून: कुलदीप उज्ज्वल के टेप की पुलिस ने जांच शुरू की
13 जून: डीपीआरओ दोबारा प्रमुख सचिव से मिले
14 जून: पूर्व विधायक साहब सिंह और डॉ शकील का ऑडियो वायरल
15 जून: डॉ शकील अहमद ने गनर मांगा, साहब सिंह ने टेप फर्जी बताया
16 जून: साहब सिंह के भतीजे ने फेसबुक पर की पोस्ट
17 जून: साहब सिंह और शकील के समर्थकों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए