फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Saharanpur highway construction will be priority

सहारनपुर हाईवे निर्माण होगा प्राथमिकता

Sun, 03 Sep 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 03 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur highway construction will be priority
बागपत में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनातीं भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करेंगे। विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व जिस मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपेगा, वह उस पर पूरी क्षमता के साथ हमेशा की तरह कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद सहारनपुर हाईवे निर्माण की प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


शनिवार की रात में उन्होंने कहा उन्हें आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से संकेत मिले हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर विधानसभा चुनाव तक में उन्हें जब जो जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है। उनका मकसद विकास की राजनीति करना है।
विज्ञापन


वह भारतीय संस्कृति में विश्वास करते हैं। देश को आगे बढ़ाना उनका मकसद है। वह गांव से चले थे और पहले पुलिस में रहते हुए देश की सेवा की और अब राजनीति में आने का मकसद इसी सेवा को आगे बढ़ाने का है। उन्हें क्या मंत्रालय मिलेगा, इस सवाल पर कहा अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी, वह उन्हें पूरा करने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी से मुलाकात के बाद शुरू हो गई थी अटकलें 
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के करीबियों में शामिल भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात हुई थी। इसी मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई
बागपत। शनिवार देर रात जैसे ही सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की भनक भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी तो आतिशबाजी की गई। शहर के राष्ट्रवंदना चौक और यमुना रोड पर खुशी मनाई गई। इस दौरान अजय चौहान, डॉ देवेंद्र, संजीव ढाका, अनमोल, अनीता, अनुभव आदि मौजूद रहे। 

जनपद के विकास की आस जगी 
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जिले के लोगों को उनसे उम्मीदें भी कम नहीं है। समस्याएं पुरानी हैं, लेकिन लोग उनकी तरफ टकटकी लगाए देख रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, छपरौली पुल, रेलवे दोहरीकरण और नई ट्रेनें।

सांसद बार-बार चुनाव से पहले हाईवे निर्माण की बात कहते रहे हैं, लेकिन अभी तक वायदा पूरा नहीं हुआ। बासौली गांव के किसान परिवार में जन्में डॉ सत्यपाल सिंह मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के करीबियों में गिने जाने वाले सत्यपाल सिंह ने रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को हराकर लोकसभा में एंट्री की।

सरकार के तीन साल बाद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावनाएं हैं। गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर से गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का मुद्दा जिले की सबसे बड़ी सियासत का केंद्र है।


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण में आ रही परेशानी को उन्होंने दूर कराया। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बागपत में कहा था कि इसी साल हाईवे पर काम होगा। लोगों को उम्मीद है कि कद बढ़ जाने के बाद वह हाईवे के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर लेंगे। इसके अलावा छपरौली पुल के निर्माण में वह खुद रुचि ले रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed