फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sagar and Ananya ran fastest in cross country race

Baghpat News: क्रास कंट्री दौड़ में सागर और अनन्या दौड़े सबसे तेज

Fri, 15 Dec 2023 05:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sagar and Ananya ran fastest in cross country race
-जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से पक्का घाट पर कराई गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से शुक्रवार को पक्का घाट पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दो किलोमीटर की दौड़ में सागर और अनन्या सबसे आगे रहे। दौड़ में विजेता खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जिला एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि पीलीभीत में 24 दिसंबर को प्रदेश स्तरीय क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन कराया गया। 16 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग की दो किलोमीटर की दौड़ में सागर प्रथम, भविष्य द्वितीय और बालिका वर्ग में अनन्या प्रथम, तनु द्वितीय स्थान पर रही। 18 वर्ष आयु वर्ग की बालक वर्ग की छह किलोमीटर की दौड़ में मोहित प्रथम, राहुल द्वितीय, बालिका वर्ग की चार किलोमीटर में नीति प्रथम स्थान, 20 वर्ष आयु वर्ग की बालक वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में संदीप प्रथम, विजय द्वितीय, बालिका वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में खुशी चौधरी प्रथम, बालक वर्ग की दस किलोमीटर दौड़ में रिंकू प्रथम व अंकित दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मनोज कुमार, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर, अभिमन्यु सिंह, रामचंद्र व सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed