फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sack ends at wheat purchasing centers, farmers upset

गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे खत्म, किसान परेशान

Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sack ends at wheat purchasing centers, farmers upset
बागपत। गेहूं क्रय केंद्रों पर 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। ऐसे में जिले के कई केंद्रों पर बोरे खत्म होने से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान गेहूं बेचने के लिए भटक रहे हैं। किसानों ने डीएम से हस्तक्षेप कर गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खेकड़ा और खट्टा प्रह्लादपुर गांव के क्रय केंद्रों पर शनिवार को बोरे खत्म होने से किसानों ने रोष जताया। सलावतपुर खेड़ी के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्रय केंद्रों पर बोरे खत्म होने के कारण सहकारी समिति खट्टा प्रह्लादपुर क्षेत्र के मेवला, खट्टा, पाबला बेगमाबाद, सांकल पुट्ठी, ढिकौली, महरमपुर तथा खेकड़ा क्षेत्र के सुन्हैड़ा, फखरपुर, बड़ागांव, सहदपुर आदि गांवों के किसान गेहूं से लदी ट्राली को लेकर इधर उधर भटक रहे हैं। जबकि सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए दो दिन का ही समय बचा है। यदि क्रय केंद्रों की व्यवस्था ऐसी ही रही तो किसानों को गेहूं को औने पौने दाम में बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा। किसानों ने डीएम से गेहूं खरीदने के समय की तिथि बढ़ाने और क्रय केंद्र पर बोरे उपलब्ध कराने की मांग की है। दूसरी तरफ विपणन अधिकारी कौशल देव ने कहा बृहस्पतिवार को कई क्रय केंद्रों पर बोरे भेजे थे। शनिवार को और बोरे आ गए हैं, जो रविवार को क्रय केंद्रों पर भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed