फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus over the demolition of illegal construction in Soup

सूप में अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण पर बवाल

Sat, 31 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over the demolition of illegal construction in Soup
सूप गांव में हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाते तहसीलदार प्रदीप कुमार - फोटो : BAGHPAT
हाईकोर्ट के आदेश पर खाद के गड्ढे की भूमि कब्जा मुक्त कराने पहुंचे लेखपाल को महिलाओं ने दौड़ाया
विज्ञापन

जेसीबी पर किया पथराव, पुलिस व पीएसी के जवानों ने सख्ती दिखा खाली कराई जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सूप गांव में खाद के गड्ढे की भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंची टीम को महिलाओं के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामा करते हुए महिलाओं ने लेखपाल को दौड़ा लिया। जेसीबी पर पथराव कर दिया। चालक जेसीबी को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस और पीएसी के जवानों ने सख्ती दिखाते हुए अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर जमीन खाली कराई।
तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि सूप गांव में खाद के गड्ढे की सरकारी जमीन पर गांव के ही ऋषिपाल पुत्र अजब सिंह ने चारदीवारी का निर्माण करा कर कमरा बना लिया था। यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा तो न्यायालय ने शासन-प्रशासन को उक्त जमीन से कब्जा हटाने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर वह कानूनगो सेवक राम, लेखपाल शशांक और रमाला व दोघट थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई तो महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें किसी तरह हटाया। जेसीबी ने निर्माण ध्वस्त किया तो महिलाएं एक बार फिर आक्रोशित हो गई और गाली-गलौज करते हुए लेखपाल शशांक को दौड़ा लिया। पुलिस और पीएसी ने एकबार फिर सख्ती दिखाई और निर्माण ध्वस्त कराकर जमीन खाली कराई।
विज्ञापन

जेसीबी पर किया पथराव
जब जेसीबी से मकान को तोड़ा जा रहा था तो भीड़ ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही चालक जेसीबी मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला। भारी विरोध को देखते हुए रमाला, दोघट पुलिस व पीएसी महिला पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नोटिस की गई कार्रवाई
कब्जाधारी ऋषिपाल ने कहा कि यह उनकी बैनामे की जमीन हैं। चुनाव में एक पक्ष को वोट न देने के कारण उनके खिलाफ यह साजिश रची गई। बिना नोटिस दिए कार्रवाई की गई। वह इसके लिए मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed