फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus of Divyangs in Minister of State's program

Baghpat News: राज्यमंत्री के कार्यक्रम में दिव्यांगों का हंगामा

Sat, 31 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of Divyangs in Minister of State's program
बड़ौत तहसील में प्रदर्शन करते दिव्यांग व महिलाएं - फोटो : BARAUT
बड़ौत। तहसील में दिव्यांगजनों ने कंबल न मिलने पर राज्यमंत्री व प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए जल्द से जल्द कंबल दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को राज्यमंत्री केपी मलिक ने तहसील में लगभग 265 पात्रों को कंबल का वितरित किए। इस दौरान कई दिव्यांग भी तहसील पहुंचे, लेकिन उन्हें कंबल नहीं मिले। दिव्यांग जनों ने इसकी सूचना जन-जन विकास दिव्यांग समिति के जिलाध्यक्ष अमरपाल को दी। कंबल नहीं मिलने से नाराज दिव्यांगों ने हंगामा करते हुए ट्राई साइकिल पलट दी। नारेबाजी करते हुए कंबल दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि सर्दी को देखते हुए शासन-प्रशासन से लगातार कंबल की मांग की जा रही है, लेकिन दिव्यांगों को कंबल नहीं मिल रहे हैं। सर्दी में अपनी मांग मंगवाने के लिए प्रदर्शन के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं है। मौके पर श्योराण, राजूदीन, जसवीर सिंह, अमिता, सत्यवीर, शबनम, अंकुर, शाहिद, रुखसाना, अमरपाल, शोकेंद्र, अकबर, राजवीर, श्याम सिंह, रोशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष सिंह का कहना था कि पात्रों को कंबल का वितरण किया। बाद में कुछ लोग और आ गए, उन्हें भी कंबल दे दिए गए। कोई भी पात्र कंबल पाने से वंचित नहीं रहा। यदि फिर भी कोई कंबल से वंचित रह गया है, जल्द से जल्द कंबल वितरित किए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed