{"_id":"57d9abde4f1c1bb53dd48e40","slug":"ruckus-of-ashao-at-cmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती आशाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ कार्यालय पर राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग करते हुए धरना- प्रदर्शन किया और हंगामा करते हुए नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के नाम एसीएमओ को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर आशा कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जिले की आशाएं एकत्र हुई। मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। सतपाल त्यागी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में आशा कार्यकर्ता है, लेकिन इन्हें मानदेय सही नहीं मिल रहा है। जो मानदेय नहीं अपमान देय है। उन्होंने कहा कि आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए।
आशा कार्यकत्रियों को सभी मदों का समय पर भुगतान, पांच लाख का विभागीय बीमा, संगिनी कार्यकत्रियों का 25 हजार रुपये मानदेय और लंबित सभी मांगों को पूरा किया जाए। आशाओं ने चेतावनी दी की जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
बताया कि बृहस्पतिवार से प्रत्येक ब्लॉक पर आंदोलन होगा। अपनी मांगों को लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए भी वे तैयार है। एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संतोष, सुरेश देवी, मुनेश, रीता, बबीता, आशा, सीमा, रेखा शर्मा, मीना त्यागी, अंकिता, पिंकी, सुनीता, सविता, पंकज शर्मा, रीना मौजूद रही।