{"_id":"67f9670aa936de52340d5a66","slug":"ruckus-in-the-block-due-to-dispute-between-pradhan-and-vdo-work-stopped-in-44-villages-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-129610-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रधान और वीडीओ के विवाद में ब्लॉक में हंगामा, 44 गांवों में कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रधान और वीडीओ के विवाद में ब्लॉक में हंगामा, 44 गांवों में कार्य ठप
Sat, 12 Apr 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग को लेकर बागपत ब्लॉक में विभिन्न गांवों के प्रधानों की बैठक लेत
- फोटो : हाईवे पर पलटी ट्रैवलर
बागपत। निबाली गांव के प्रधान तथा पंचायत सचिव की तकरार तूल पकड़ गई। पंचायत सचिवों ने बागपत ब्लॉक पर प्रदर्शन कर धरना देकर प्रधान पर कार्रवाई की मांग की। पंचायत सचिवों की हड़ताल से 44 ग्राम पंचायतों में काम ठप हो गया है। वहीं प्रधानों ने ब्लॉक पर प्रदर्शन कर पंचायत सचिव के आरोप गलत बताए और पंचायत सचिव का तबादला कराने की मांग की है।
पंचायत सचिवों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर बागपत ब्लाक पर धरना दिया। पंचायत सचिव संदीप कुमार का आरोप है कि निबाली गांव के प्रधान योगेंद्र धामा ने सात अप्रैल को फर्जी भुगतान करने से इन्कार करने पर उनसे अभद्रता की है। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी।
प्रधान पर कार्रवाई नहीं की गई तो मंगलवार से जिलेभर के पंचायत सचिव धरना देंगे। एसपी को शिकायती पत्र देकर प्रधान पर कार्रवाई की मांग की। कृष्ण कुमार तोमर, सुनील बंसल, संजय खोखकर व अंजलि, नीता, सोरेन, सूरज, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, ब्राह्मणपुट्ठी के प्रधान राजीव के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक पर प्रदर्शन कर बीडीओ से पंचायत सचिव संदीप कुमार का जिले से बाहर तबादला करने की मांग की। प्रधानों ने कहा कि पंचायत सचिव छह लाख रुपये के फर्जी भुगतान का दबाव बनाने समेत सभी आरोप आरोप झूठे हैं।
बीडीओ केके पांडेय ने मामला सुलझाने का प्रयास कर प्रधानों तथा सचिवों में वार्ता कराने का प्रयास किया मगर पंचायत सचिवों ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। प्रधानों ने भी मंगलवार से ब्लाॅक पर धरना देने की चेतावनी दी। इंद्रपाल, नरेश, मनोज, सचिन शर्मा, पिकेंश त्यागी, दिनेश, यामीन भीम आदि प्रधान मौजूद रहे।