फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus in tablet and smartphone distribution program

टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में हंगामा

Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in tablet and smartphone distribution program
टेबलेट न मिलने पर हंगामा करते जनता वेदिक कॉलेज के छात्र व छात्रों को समझाते शिक्षक - फोटो : BARAUT
जनता वैदिक कॉलेज के छात्रों का आरोप, मेसेज आने के बाद भी नहीं दिए गए टैबलेट
विज्ञापन

राज्यमंत्री केपी मलिक ने 1287 छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट व स्मार्टफोन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य केपी मलिक ने 1267 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए। इस दौरान कुछ छात्रों ने टैबलेट न मिलने पर जमकर हंगामा किया। उनकी कर्मचारियाें ने नोकझोंक भी हुई। आरोप लगाया कि वितरण का मेसेज आने के बाद भी स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण नहीं किया गया। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्राचार्य ने छात्राें को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया।
जनता वैदिक डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक ने कहा कि युवाओं के तकनीकी रूप से सशक्त करने के लिए सरकार की ओर से टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित कराए जा रहे है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद सिंह ने बताया कि जनता वैदिक डिग्री कालेज में 1067 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और 200 को टैबलेट वितरित किए गए। इसी दौरान प्रमोद, मुकेश, नीरज यादव, सौरभ, पुनीत, विपिन, उज्ज्वल पांडे, प्रेमचंद आदि छात्रों ने टैबलेट न मिलने पर जमकर हंगामा किया। बताया कि टैबलेट के लिए आवेदन किया था। वितरण के लिए मोबाइल फोन पर मेसेज भी आया हुआ था। आरोप लगाया कि जब कॉलेज पहुंचे तो टैबलेट न देने की बात कहते हुए लौटने के लिए कह दिया गया। बार-बार पूछने के बाद भी कर्मचारियों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। उनकी कॉलेज के कर्मचारियों से तीखीं नोकझोंक भी हुई। कॉलेज प्राचार्य डा जयकुमार सरोहा, दीपक भारती, पूर्व प्राचार्य डॉ. अरूण सोलंकी छात्रों के बीच पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों का पूरा डाटा डीआईओएस कार्यालय को भेजा गया था। परास्नातक कक्षाआें के 60 छात्रों ने टैबलेट न मिलने की शिकायत की है। इस संबंध में डीआईओएस को अवगत कराया जा चुका है। द्वितीय लिस्ट में वंचित छात्रों को टैबलेट दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत में 906 स्मार्टफोन व टैबलेट किए गए वितरित
फोटो - 6
बागपत/बड़ौत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को बागपत नगर के एसपीसी डिग्री कालेज में विधायक योगेश धामा ने 906 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए। टैबलेट व स्मार्टफोन मिलने पर विद्यार्थी बोले, अब हम तकनीकी रूप से और सशक्त होंगे। विधायक योगेश धामा ने 812 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और 94 को टैबलेट का वितरण किया। विधायक योगेश धामा ने कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में स्मार्टफोन और टैबलेट का होना बेहद जरूरी है। इस दौरान जिलाधिकारी राजकमल यादव, सीडीओ रंजीत सिंह, मनोज मलिक, जसविंद्र सिंह, जयप्रकाश रूहेला, प्राचार्या डॉ अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed