फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ruckus in RTO office

एआरटीओ दफ्तर में बवाल

Wed, 17 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 17 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in RTO office
बागपत में एआरटीओ दफ्तर में लाइसेंस को लेकर कर्मचारी और एजेंट के बीच हुए विवाद पर बवाल हो गया। एक एजेंट ने अपने साथियों के साथ कार्यालय के कर्मचारी पर हमला कर तोड़फोड़ की। इसके बाद एआरटीओ ने आरोपी दलाल के खोखे पर बुल्डोजर चलवा दिया। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


एआरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों के मुताबिक कार्यालय के सभी कर्मचारी मंगलवार को अपने कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान राजा जैन कार्यालय में पहुंचा और अवैध तरीके (बगैर पहचान पत्र) से लाइसेंस बनवाने का दबाव बनाने लगा। सुपरवाइजर मनोज कौशिक ने इसका विरोध किया। इसी बात पर आरोपी राजा ने उनके साथ गाली गलौज कर बदसलूकी की। उस समय आरोपी वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद वह अपने कई साथियों के साथ दोबारा कार्यालय में पहुंचा और मनोज कौशिक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसमें मनोज गंभीर रुप घायल हो गया। आरोपियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। कार्यालय के दस्तावेज भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इससे कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। घायल मनोज कौशिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने दफ्तर के बाहर रखे आरोपी राजा जैन के खोखे पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अन्य को वहां से खोखे हटाने की चेतावनी दी। कई लोग तो अपने खोखों को तभी बुग्गियों में रखकर ले जाने लगे। एआरटीओ का कहना था कि राजा जैन ने अवैध तरीके से कर्मचारियों पर लाइसेंस बनवाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुपरवाइजर मनोज कौशिक पर हमलाकर कार्यालय में तोड़फोड़ की है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के बाहर किसी का भी खोखा नहीं रहने दिया जाएगा।


उधर, आरोपी राजा जैन का कहना है कि एआरटीओ ने उनका ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर निरस्त करा दिया था। कोर्ट में केस विचाराधीन है। वह किसी काम से मंगलवार को एआरटीओ दफ्तर में गया था। वहां पर कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसने भी कर्मचारियों से मारपीट कर दी। वह दलाली नहीं करता है। उन पर लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed