फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RSS gave ten oxygen cylinders

आरएसएस ने जिला अस्पताल को दान दिए 10 ऑक्सीजन सिलिंडर

Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
RSS gave ten oxygen cylinders
बागपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल को उस ऑक्सीजन सिलिंडर दान दिए। इससे ऑक्सीजन के लिए भटकने वालों को काफी राहत मिलेगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आरएसएस पदाधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन

आरएसएस के गजेंद्र आचार्य, भूपेंद्र चौहान और नगर कार्यवाह प्रवीण कुमार ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप और कानूनगो राजकुमार को दस सिलिंडर सौंपे। इस दौरान भूपेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान में देश कोरोना महामारी के रूप में भयंकर संकट से जूझ रहा है। सभी को ऐसे संकट के समय में आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। आरएसएस कार्यकर्ता हमेशा आपदा में सेवा कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्य करते हैं। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। भविष्य में भी जिला प्रशासन और जनता की और भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed