फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roofs of most schools are dripping in the rain

बरसात में अधिकांश विद्यालयों की टपकती हैं छतें

Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roofs of most schools are dripping in the rain
बागपत। खेकड़ा ब्लॉक के प्राथमिक से डिग्री कॉलेज के सत्यापन मे 17 विद्यालयों में मरम्मत और तीन विद्यालयों के भवन असुरक्षित घोषित किए हैं। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में दो प्राथमिक व एक डिग्री कॉलेज के भवन को असुरक्षित घोषित किया है। अधिकांश विद्यालयों में बरसात होने पर छतें टपकती है। विद्यालयों की जांच करने वाली टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्र विभाग के अधिशासी अभियंता हबीबुल्ला ने बताया खेकड़ा ब्लॉक के बेसिक शिक्षा, माध्यमिक और डिग्री कॉलेज व तकनीकी संस्थानों के भवनों का भौतिक सत्यापन कराया गया था। गांधी इंटर कॉलेज खेकड़ा व एमएम इंटर कॉलेज खेकड़ा के आठ-आठ और जैन इंटर कॉलेज के सात कमरों की छतें खराब मिली है। नेहरू इंटर कॉलेज फुलेरा, किसान इंटर कॉलेज मवीं कला, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में मरम्मत की जरूरत है। हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज की छत से पानी टपकता है और बीम की गहराई और मोटाई कम है। जनता इंटर कॉलेज बसी के 14 कमरों की छत और राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की दीवार की मरम्मत करने की जरूरत है।
विज्ञापन

एमएम डिग्री कॉलेज की भूगोल विभाग की प्रयोगशाला का बरामद और चार कक्षों की छत का प्लास्टर गिरा हुआ है और छत से पानी टपकता है। खैला का हजारीलाल मेमोरियल डिग्री में बरामदे के कॉलम व बीम की मोटाई पर्याप्त नहीं है, जो असुरक्षित है। सविलांस उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के दो कमरों से पानी टपकता है और नंबर दो के प्रधानाध्यापक कक्ष व तीन अन्य कमरों की छतों का प्लास्टर गिर गया है। विनयपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जर्जर भवन को और भैड़ापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय से जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र और डूंडाहैडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्षतिग्रस्त भवन को हटाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुर के अलावा बड़ागांव, पूरणपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी, हरचंदपुर, बंदपुर और खैला के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत की आवश्यकता है। सरफाबाद, खेकड़ा, कांशीराम आवास, सुन्हैड़ा, डगरपुर, फखरपुर, नया सुभानपुर और गढ़ी कलंजरी के प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत और प्राथमिक विद्यालय नंबर एक गोठरा, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो मवीं कला, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो रटौल में क्षतिग्रस्त भवन व आंगनबाड़ी केंद्र हो हटाना अनिवार्य है। सांकरौद का प्राथमिक विद्यालय नंबर दो असुरक्षित है। विद्यालय के मुख्य भवन के बरामदे के कॉलम की मोटाई पर्याप्त नहीं है। इसके अलावा अन्य भवन की छत से पानी टपकता है। प्राथमिक विद्यालय टुकाली का मुख्य भवन भी सुरक्षित नहीं है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed