{"_id":"6064a8cd8ebc3ee61f0595aa","slug":"roadways-buses-circled-on-paper-baraut-news-mrt532408367","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में ही लग रहे रोडवेज बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में ही लग रहे रोडवेज बसों के फेरे
विज्ञापन
बड़ौत। होली मनाकर अन्य प्रदेशों से लौटने वाले यात्रियों को बुधवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्गों से रोडवेज बसें गायब रही। इससे यात्रियों को कई-कई घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। आलम यह रहा कि जो भी बस आती, वह खचाखच यात्रियों से भर जाती। बहुत से यात्रियों को तो बसों की खिड़की पर लटककर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। उधर, रोडवेज बस डिपो के अधिकारियों ने बसों के फेरे बढ़ाने के दावे किए है।
बड़ौत डिपो के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 77 और 44 बसें अनुबंधित है। वैसे तो परिवहन निगम ने होली को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ा दिए थे, लेकिन बुधवार को रोडवेज की व्यवस्था धड़ाम हो गई। बावली रोड स्थित बस स्टैंड पर काफी संख्या में यात्री खड़े होकर बसों का इंतजार करते नजर आए। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पर भी काफी संख्या में यात्री खड़े नजर आए। हालांकि यहां से हरियाणा की ओर जाने वाली बस अब खड़ी होनी बंद हो गई है। इसके बावजूद यात्री फिर भी यहीं पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहते है।
होली के पहले अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। भीड़ को देखते हुए फेरे बढ़ाए गए है। - नरेंद्र मान, बस संचालन प्रभारी, बड़ौत डिपो।