फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Roadside funeral of BJP leader's uncle

शमशान स्थल में भरा पानी, सड़क किनारे किया अंतिम संस्कार

Fri, 22 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Roadside funeral of BJP leader's uncle
पिचोकरा में श्मशान घाट के सामने जलमग्न तालाब का दृश्य - फोटो : BARAUT
मुक्तिधाम कहे जाने वाला श्मशान तालाब में तब्दील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। ग्राम पिचोकरा का श्मशान बदहाल है। मुक्तिधाम कहे जाने वाला यह स्थल तालाब में तब्दील हो चुका है। जिसके चलते ग्रामीणों को एक बुजुर्ग का शुक्रवार को अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ा।

ग्राम पिचोकरा के पूर्वी छोर पर श्मशान घाट स्थित है। सरकारी मशीनरी की उदासीनता व ग्राम पंचायत की अदूरदर्शिता के चलते श्मशान घाट की हालत बदतर है। मुक्तिधाम कहे जाने वाले इस स्थल पर झाड़ियां खड़ी हैं। वहीं, श्मशान तालाब में तब्दील है। जिस कारण ग्रामीणों के सामने मृतकों का अंतिम संस्कार करने की समस्या है। गांव में भाजपा के मंडल मंत्री अमरवीर कश्यप के चाचा राजे कश्यप पुत्र लालू की बीमारी के चलते मौत हो गई। परिजन शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को लेकर श्मशान स्थल पहुंचे। वह जलमग्न मिला। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने यह जानकारी डीएम को देकर राजे कश्यप के पार्थिव शरीर का सड़क किनारे अंतिम संस्कार किया। यहां विपिन कुमार, रामफूल स्वामी, सुमेश कश्यप, किरण कश्यप, संजीव कश्यप, नीरज दीपक, बबलू, सोनू, राहुल, विजेंद्र, राजेंद्री, बलजोर सिंह, श्याम सिंह, राम पेंटर, फेरू, सुरेशपाल, शहीद आदि ग्रामीण डीएम से श्मशान स्थल का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।

पिचोकरा में सड़क किनारे अंतिम संस्कार करते ग्रामीण।

पिचोकरा में सड़क किनारे अंतिम संस्कार करते ग्रामीण।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed