फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Road turned into potholes due to waterlogging

जलभरान के चलते गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Road turned into potholes due to waterlogging
बड़का रोड़ पर जलभराव, संक्रमण रोग फैलने का खतरा
विज्ञापन

बड़का, हिलवाड़ी, औसिक्का गांव को बड़ौत से जोड़ता है ये मार्ग
बड़ौत। जलनिकासी न होने पर बड़का रोड पर गत एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव के कारण यह मार्ग टूट भी गया है। इस कारण आसपास रहने वाले लोगों व इस मार्ग पर पड़ने वाले दिगंबर जैन पालीटेक्निक के छात्र व शिक्षकों को आवागमन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोग परेशान हैं।
बता दे कि बड़का रोड की लंबाई दो किमी है। यह मार्ग बड़का, हिलवाड़ी, औसिक्का, धनौरा सिल्वर नगर, दौज्जा आदि एक दर्जन गांवों को बड़ौत से जोड़ता है। इस कारण प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस मार्ग से जुड़ते हैं, लेकिन जलनिकासी न होने के कारण गत एक वर्ष से इस मार्ग पर जल भराव की समस्या बनी हुई है। बिना बरसात भी हर समय इस मार्ग पर पानी भरा रहता है। इस मार्ग पर दिगंब जैन पालीटेक्निक , डायट सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी पड़ते हैं। प्रतिदिन यहां से काफी संख्या में छात्र और शिक्षक भी आवागमन करते हैं, लेकिन जल भराव के कारण अब आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ पालिका के ईओ अनुज कौशिक का कहना है कि समस्या संज्ञान में है। यहां पर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है, जल्द ही लोगों को जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

ये बोले लोग-----
जल भराव के चलते संक्रमण रोगों का खतरा
बड़ौत। अनिल महादेव का कहना है कि पूरे साल इस मार्ग पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है। काफी समस्य से जलभराव होने के कारण मार्ग टूटने लगा है। अब जल भराव के चलते बरसात होने के बाद क्षेत्र में संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरवक्त पानी भरा रहने से मार्ग भी टूटा
बड़ौत। सभासद जीत सिंह कश्यप ने कहा यह नगर का मुख्य मार्ग है। जो क्षेत्र के कई गांवों के अलावा बड़ौत - मेरठ मार्ग को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से जोड़ता है, लेकिन जलभराव होने के कारण अब लोग यहां से आवागमन में परेशानी महसूस कर रहे हैं। हरवक्त पानी भरा रहने से मार्ग भी टूट गया है।

अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग परेशान
बड़ौत। दिगंबर जैन पालीटेक्निक के शिक्षक मुुकेेश कुमार और रणजय लांबा ने कहा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को जलभराव जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों में अधिकारियों के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed