फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   road news

Baghpat News: 97 सड़कों के निर्माण के लिए 103 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार

Fri, 04 Jul 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
road news
बागपत। जिले के लाखों ग्रामीणों को टूटी सड़कों से मुक्ति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने 97 सड़कों के निर्माण के लिए 103.48 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी। कार्ययोजना के स्वीकृत होने पर सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने दो माह पहले जिले की सड़कों का निर्माण कराने के लिए 282 करोड़ रुपये की कार्ययोजना भेजी थी। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के छोटी सड़कें शामिल होने से रह गई थी। अब इन संपर्क मार्गों को निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने दूसरी कार्ययोजना तैयार की है। इसमें उन बस्तियों को लिया गया, जो टूटी सड़कों या गड्ढों की मार झेल रही। शासन से स्वीकृति के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें चमक उठेंगी। लाखों ग्रामीणों को गड्ढों और टूटी सड़कों से छुटकारा मिलने से राह आसान होगी।
विज्ञापन

---
इन सड़कों का होगा निर्माण
मवीखुर्द-कासापुट्ठी मतानतनगर तक मिसिंग लिंक मार्ग, दोघट में हरि सिंह की समाधि से चित्तमखेड़ी मार्ग, सिनौली से पट्टी पुनिया लुहारा मार्ग के बीच में मार्ग हिस्सा, बालैनी टोल प्लाजा-सैड़भर मार्ग, छपरौली-टांडा सड़क मार्ग से नांगल तक संपर्क मार्ग, टटीरी से दुड़भा मार्ग, निनाना से सरूरपुर कलां मार्ग, हजूराबाद गढ़ी से कमाला जूड़ इंटर काॅलेज तक सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा बावली-बिजरौल मार्ग, मुकारी से दत्तनगर कहरका मार्ग, घिटौरा मंदिर-गोठरा फाटक मार्ग, कैड़वा से मवीकलां मार्ग, जोनमाना से बड़ौत-छपरौली रोड की ओर मिसिंग लिंक मार्ग, सिसाना से बाघू वाया खेड़की मंदिर मार्ग तथा दोघट से टीकरी मार्ग आदि सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार्ययोजना की प्रमुख बातें
-97 सड़कों का कराया जाएगा निर्माण
-14 मिसिंग लिंक मार्ग शामिल किए
-162.62 किमी सड़कों बनवाई जाएंगी
-150 आबादी वाली बस्ती भी शामिल
-20 वर्ष से बदहाल सड़़कें भी शामिल
-160 गांवों के लोगों को होगा फायदा
---
वर्जन
-150 से अधिक आबादी की बस्तियों को जोड़ने के लिए ग्रामीण मार्गों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कराई गई। कार्ययोजना फाइनल होने के बाद शासन में भेजी जाएगी। अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed