फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Road cleared for construction of three overbridges in Baghpat, amount released

बागपत में तीन ओवरब्रिज बनने का रास्ता साफ, जारी हुई राशि

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Road cleared for construction of three overbridges in Baghpat, amount released
अग्रवाल मंडी टटीरी में बंद पड़ा रेलवे फाटक - फोटो : BAGHPAT
- 90.82 करोड़ से अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत रोड, बड़ौत में बिनौली और बुढ़ाना रोड पर बनने है रेलवे ओवरब्रिज
विज्ञापन

- मंजूरी मिलने के बाद बजट का किया जा रहा था इंतजार, ओवरब्रिज बनने से वाहन चालकों को जाम से मिलेगी मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर तीन ओवरब्रिज बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। आम बजट में तीनों ओवरब्रिज के लिए 90.82 करोड़ रुपये की राशि जारी हो गई है। इनमें एक ओवरब्रिज अग्रवाल मंडी टटीरी व दो बड़ौत में बनाए जाएंगे। इससे लोगों को फाटकों पर नहीं खड़ा रहना पड़ेगा और उनको जाम से मुक्ति मिल जाएगी। अभी वाहन चालकों को इन तीनों फाटकों पर परेशानी उठानी पड़ती है।

दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर मेरठ-बागपत रोड पर अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत में बिनौली रोड व बुढ़ाना रोड पर फाटक है। यहां से ट्रेन गुजरने पर काफी देर के लिए फाटक बंद रहता है और इससे जाम लग जाता है। अग्रवाल मंडी टटीरी में ज्यादा स्थिति खराब हो जाती है। वाहन ज्यादा होने के कारण जाम लगने से करीब एक घंटे तक लोगों को जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए ही सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने इन तीनों जगहों पर रेलवे ओवरब्रिज का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को मंजूर जरूर कर दिया गया था, लेकिन पहले उनके निर्माण के लिए बजट की मंजूरी नहीं हो रही थी और इसलिए मामला लटका हुआ था। एक महीने पहले ही वित्त विभाग से इन तीनों ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 90.82 करोड़ के बजट की मंजूरी मिली तो फिर बजट का इंतजार होने लगा। अब आम बजट में इन तीनों ओवरब्रिज को बनाने के लिए राशि का प्रावधान कर दिया गया है। इससे ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इनके लिए बजट आते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इन तीनों जगह पर ओवरब्रिज बनने से वाहन चालकों की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed