{"_id":"695ceb7616f9786c3f0b1863","slug":"road-accident-victims-will-receive-cashless-treatment-in-hospitals-deputy-cmo-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144680-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगा अस्पतालों में कैशलेस उपचार : डिप्टी सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगा अस्पतालों में कैशलेस उपचार : डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
-सीएमओ कार्यालय में हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, सभी अस्पतालों में मिलेगा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को निशुल्क उपचार दिलाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि घायल व्यक्ति को निजी व सरकारी अस्पतालों में कैशलेस उपचार दिया जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि कई निजी अस्पताल सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार देने में लापरवाही बरतते हैं और उनको रेफर कर देते हैं। ऐसे में व्यक्ति की मौत होने की संभावना बन जाती है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी निजी अस्पताल व सरकारी अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति पहुंचता है तो उनका तत्काल उपचार शुरू किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के पंजीकरण, कैशलेस उपचार की प्रक्रिया, पोर्टल उपयोग, भुगतान व्यवस्था एवं अन्य बिंदुओं की जानकारी दी। डॉ. कपिल कुमार ने सभी अस्पतालों को योजना का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए। योजना के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल पीड़ितों को बिना किसी आर्थिक बाधा के तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।