{"_id":"6209423e09b5ce4e960de6a3","slug":"rld-workers-monitoring-evms-kahkra-news-mrt5767731126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की निगरानी कर रहे रालोद कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की निगरानी कर रहे रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। चुनाव संचालन केंद्र खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज के बाहर रालोद कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर ईवीएम पर पहरा लगा दिया है। रालोद कार्यकर्ता दस मार्च तक रोजाना ग्रामवार दिन रात ईवीएम की निगरानी करेंगे।
लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में चुनाव के बाद जनपद की तीनों विधानसभा सीटों छपरौली, बड़ौत और बागपत की ईवीएम को वहां बनाए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम की त्रिस्तरीय घेरे वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र के बाहर ईवीएम पर पहरा बैठा दिया है। रविवार को कार्यकर्ताओं ने एलसीपी कॉलेज के बाहर मुख्य द्वार के समीप ईवीएम की निगरानी के लिए टेंट लगा दिया है। जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने बताया कि ईवीएम की निगरानी के लिए ग्रामवार कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। वे दिन-रात वहां जमे रहेंगे। दस मार्च तक ईवीएम की निगरानी करेंगे। इस दौरान जयवीर सिंह, बॉबी कुमार, इनाम खान, रामकुमार धामा, सोनू चौहान, दीपक तोमर, आशुतोष तोमर, बसंत तोमर, बॉबी बावली, इमरान ठेकेदार, रवि काठा, चिराग चौधरी, निशांत तोमर, रोहित चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।