फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD workers held buffalo-buggy rally against inflation on diesel and petrol

डीजल व पेट्रोल पर महंगाई के खिलाफ रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाली भैसा-बुग्गी रैली

Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
RLD workers held buffalo-buggy rally against inflation on diesel and petrol
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव मेें बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने चलो गांव की ओर अभियान के दौरान डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में भैंसा - बुग्गी रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रालोद नेता एवं पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को रालोद कार्यकर्ता व किसान जिवाना गांव मेें एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में पूरे गांव में भैंसा -बुग्गी रैली निकाली। पूर्व प्रमुख ने कहा कि भाजपा जन विरोधी व किसान विरोधी काम कर रही है। यह पहला अवसर है कि पिछले तीन साल से गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया, जबकि डीजल व पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी से रसोई का बजट बिगड़ गया है। प्रदर्शन करने वालों में युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, अमित सौलंकी, कपिल , इन्द्रपाल, डब्बू , नवाब सिंह, सतपाल, सोहनवीर, नीरज, मोमीन, कल्लू, धीरज उज्जवल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed