फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD workers from Baghpat district was created a ruckus at the Red Fort on Red Fort

खुलने लगे राज, पूर्व विधायक के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने लाल किले पर की थी नारेबाजी

Tue, 02 Feb 2021 01:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Feb 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
RLD workers from Baghpat district was created a ruckus at the Red Fort on Red Fort
लाल किले पर नारेबाजी करते रालोद कार्यकर्ता और किसान - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसक झड़पों में रालोद नेताओं की भूमिका की जांच शुरू हो गई है। छपरौली से रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लाल किला परिसर तक पहुंच गए थे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट आए थे।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर धार्मिक निशान चढ़ाए जाने के मामले की जांच चल रही है। गाजीपुर बॉर्डर से भी लाल किला तक किसानों का जत्था पहुंच गया था। दिल्ली पुलिस जिन वीडियो और तस्वीरों की जांच कर रही है, उनमें छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद नेता सुदेश मलिक समेत अन्य कई कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रालोद नेताओं की लाल किले पर क्या भूमिका रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाल किले पर हुए उपद्रव का मुजफ्फरनगर कनेक्शन, दिल्ली पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने जिले के लगभग 50 लोग अब तक चिन्हित किए हैं। इनमें कौन-कौन है, स्थानीय स्तर पर इनपुट नहीं दिया गया है। अगर जांच और कार्रवाई में सहयोग मांगा जाएगा तो दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी: गैरेज में अचानक लगी भीषण आग, जलकर राख हुई चार लग्जरी कार, तस्वीरों में देखें हाल

वहीं पूर्व विधायक वीरपाल राठी का कहना है कि ट्रैक्टरों की रैली के साथ किसान लाल किले के परिसर तक चले गए थे। जिले के किसी भी व्यक्ति ने अनुशासन नहीं तोड़ा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed