{"_id":"60190b188ebc3efd387909e7","slug":"rld-workers-from-baghpat-district-was-created-a-ruckus-at-the-red-fort-on-red-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलने लगे राज, पूर्व विधायक के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने लाल किले पर की थी नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलने लगे राज, पूर्व विधायक के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने लाल किले पर की थी नारेबाजी
Tue, 02 Feb 2021 01:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
लाल किले पर नारेबाजी करते रालोद कार्यकर्ता और किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसक झड़पों में रालोद नेताओं की भूमिका की जांच शुरू हो गई है। छपरौली से रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लाल किला परिसर तक पहुंच गए थे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट आए थे।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर धार्मिक निशान चढ़ाए जाने के मामले की जांच चल रही है। गाजीपुर बॉर्डर से भी लाल किला तक किसानों का जत्था पहुंच गया था। दिल्ली पुलिस जिन वीडियो और तस्वीरों की जांच कर रही है, उनमें छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद नेता सुदेश मलिक समेत अन्य कई कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रालोद नेताओं की लाल किले पर क्या भूमिका रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लाल किले पर हुए उपद्रव का मुजफ्फरनगर कनेक्शन, दिल्ली पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन
एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने जिले के लगभग 50 लोग अब तक चिन्हित किए हैं। इनमें कौन-कौन है, स्थानीय स्तर पर इनपुट नहीं दिया गया है। अगर जांच और कार्रवाई में सहयोग मांगा जाएगा तो दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी: गैरेज में अचानक लगी भीषण आग, जलकर राख हुई चार लग्जरी कार, तस्वीरों में देखें हाल
वहीं पूर्व विधायक वीरपाल राठी का कहना है कि ट्रैक्टरों की रैली के साथ किसान लाल किले के परिसर तक चले गए थे। जिले के किसी भी व्यक्ति ने अनुशासन नहीं तोड़ा था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/