फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD will show black flags to change travel

परिवर्तन यात्रा को रालोद दिखाएगा काले झंडे

Mon, 07 Nov 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 07 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
 RLD will show black flags to change travel
बड़ौत में रालोद की बैठक में बोलता एक वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। पट्टी चौधरान में नगर रालोद कमेटी की बैठक में तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा के भ्रामक प्रचार करने पर भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा को काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


 इस  बैठक में रालोद के नगर अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा  उप्र में 2017 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा को कोई न कोई मुद्दा चाहिए। इसीलिए भाजपा जनता का ध्यान हटाने के लिए तीन तलाक को मुद्दा बनाकर अपनी नाकामियों को छुपाना चाहती है। जबकि तीन तलाक कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। ये मुस्लिम धर्म के खिलाफ एक सोची समझी साजिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा हिंदुस्तान में सैकड़ों साल से मुसलमान रहते हैं। आज तक किसी ने तीन तलाक का मुद्दा नहीं उठाया, क्योंकि तलाक कई प्रकार के होते हैं। 
 इसके बारे में सभी को मालूम भी नहीं हे। बस भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित करना चाहती है। राष्ट्रीय रालोद नगर कमेटी भाजपा की बड़ौत में होने वाली परिवर्तन रथ यात्रा को तीन तलाक के मुद्दों के विरोध में काले झंड़े दिखाकर विरोध व्यक्त करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक की अध्यक्षता हाजी रफीक अल्वी ने की। संचालन समीर हसन ने किया। इसमें हाफिज सलाऊदीन, हाजी आबिद कुरैशी, युसूफ कुरैशी, प्रशांत भारद्वाज, सपन जैन, अरशद खान, असराऊ रहमान, तसलीम मलिक, इमरान मलिक, अतिकूदीन, साहिल मलिक, इंतजार अलवी आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed