फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD will be strengthened, a committee will be formed in every village: Gatina

रालोद को देंगे मजबूती, हर गांव में बनेगी कमेटी: गठीना

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
RLD will be strengthened, a committee will be formed in every village: Gatina
बागपत। चौथी बार रालोद के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने सुखबीर सिंह गठीना का स्वागत किया। गठीना ने कहा कि हर गांव में कमेटी बनाई जाएगी। चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर ही देश का कल्याण संभव है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कार्यालय पर स्वागत सभा में गठीना ने कहा कि रालोद की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को मजबूती देकर किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व मंत्री डॉ मेहराजुद्दीन ने कहा कि देश में सांप्रदायिक तनाव का माहौल है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों को युवाओं तक ले जाना होगा।
विज्ञापन

महिला जिलाध्यक्ष रीता चौहान ने कहा कि भाजपा ने किसानों, महिलाओं और मजदूर वर्ग के लिए जो वायदे किए थे, उनसे मुकर गई है। नवाब अहमद हमीद, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, सतीश चौधरी, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, सागर तोमर, विकास मलिक, इफ्तिखार हसन एडवोकेट, विनोद खेड़ा, सुबोध राणा, विश्वास चौधरी, धीरज उज्ज्वल, सतेंद्र प्रमुख, वीरेंद्र तेजान, डॉ जगपाल तेवतिया, जमीरुद्दीन अब्बासी, देशपाल खोखर, नौशाद अली, बाबर चौहान, रामपाल धामा, सुरेश कौशिक, दुष्यंत पंडित, ओमवीर ढाका और राम मेहर हेवा मौजूद रहे। संचालन नीरज पंडित और ओमवीर सिंह तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद ने निकाला जुलूस, शहीदों को किया नमन
बागपत। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का राष्ट्रवंदना चौक पर फूल मालाओं और ढोल की थाप पर अभिनंदन किया। शहीद अशफाक उल्ला खां और रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। यहां से जुलूस के रूप में कार्यकर्ता नगरपालिका पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed