फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD's victory in district panchayat elections

रालोद ने सात, भाजपा व सपा ने चार-चार सीटें जीतीं

Tue, 04 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
RLD's victory in district panchayat elections
भाजपा व सपा चार-चार प बसपा एक सीट जीती, चार पर निर्दलीयों ने कब्जा जमाया
विज्ञापन

रालोद की ममता और सपा की बबली में से किसी एक के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के नतीजे मंगलवार शाम को जारी कर दिए गए। जिनमें सात सीटों पर रालोद समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि भाजपा और सपा के चार-चार प्रत्याशी जीते। बसपा ने भी एक सीट पर उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, चार सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में गईं। परिणाम घोषित होने पर अब अध्यक्ष पद को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए वार्ड-13 से विजयी रालोद प्रत्याशी ममता और वार्ड-18 से जीती सपा प्रत्याशी बबली इसी वर्ग से हैं। ऐसे में इन्हीं दोनों में से किसी एक की जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होगी।

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव का परिणाम घंटों के इंतजार के बाद घोषित हुआ। हालांकि परिणाम सोमवार देर रात ही सामने आ गया था। आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार था। चुनाव परिणाम से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 20 में से महज चार सीटों पर ही उसके प्रत्याशी जीते। वार्ड-6, 11, 14 और 19 में ही भाजपा के प्रत्याशी जीत पाए। रालोद सात सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसके प्रत्याशियों ने वार्ड-1, 2, 4, 8, 13, 15 और 17 में जीत दर्ज की। सपा ने भी वार्ड-3, 10, 16 और 18 में जीत दर्ज की। बसपा महज वार्ड-20 में ही जीत दर्ज करा सकी। वार्ड-5, 7, 9 और 12 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने विरोधियों को शिकस्त दी। वार्ड-1, 2, 15, 16 व 20 में भाजपा के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे जबकि रालोद के तीन और सपा के एक प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

वार्ड संख्या जीते हारे
1. जैतून (रालोद) मंजू देवी (भाजपा)
2. बसंत तोमर (रालोद) सोनू (भाजपा)
3. महबूब (सपा) अवनीश (निर्दलीय)
4. धनपाल (रालोद) दीपक (निर्दलीय)
5. सुनीता (निर्दलीय) आसमां परवीन (रालोद)
6. डॉ. जयकुमार (भाजपा) पुष्पेंद्र सरोहा (रालोद)
7. रीता (निर्दलीय) आलोक (निर्दलीय)
8. सीमा (रालोद) आकिबा खातून (निर्दलीय)
9. साक्षी (निर्दलीय) गीता रानी (निर्दलीय)
10. प्रविंद्र (सपा) अमित (निर्दलीय)
11. लक्ष्मण (भाजपा) राहुल कुमार (निर्दलीय)
12. सुनील (निर्दलीय) राहुल (निर्दलीय)
13. ममता (रालोद) गीता रानी (निर्दलीय)
14. रवींद्र (भाजपा) तेजपाल (सपा)
15. सुभाष गुर्जर (रालोद) सत्यवीर (भाजपा)
16. गीता (सपा) अंजू (भाजपा)
17. शाहिदा (रालोद) तारा यादव (निर्दलीय)
18. बबली देवी (सपा) पूनम (रालोद)
19. मनुपाल बंसल (भाजपा) दीपक (निर्दलीय)
20. मिथलेश (बसपा) उमेश (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed