फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD's going with SP is unbelievable: Smriti Irani

हैंडपंप का समर्थन करना, लाल टोपी को ज्यादा खूनी बनाना: स्मृति ईरानी

Mon, 07 Feb 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
RLD's going with SP is unbelievable: Smriti Irani
दोघट व बड़ौत में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सपा व रालोद पर बोला हमला
विज्ञापन

बोलीं, यह मुजफ्फरनगर दंगे के पीड़ित बेटों को इंसाफ दिलाने का चुनाव
फोटो दो की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/दोघट (बागपत)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों में आक्रोश है कि गुंडे-माफिया को बढ़ावा देने वाली समाजवादी पार्टी से रालोद कैसे हाथ मिला सकता है। हैंडपंप को वोट देने का मतलब सपा की टोपी को ओर भी खूनी बनाना है। वह रविवार को दोघट व बड़ौत में सभा को संबोधित कर रही थीं।
दोघट स्थित इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस तरह की खामोशी आज लता मंगेशकर के कारण है, ऐसी ही खामोशी मुजफ्फरनगर में दंगों के दौरान थी। यह किसी को विश्वास नहीं था कि साइकिल और नल एक साथ हो जाएगा। इस महज एक चुनाव नहीं है, बल्कि यह उन बेटों को इंसाफ दिलाने की लड़ाई है जो मुजफ्फरनगर में दंगों के दौरान पीड़ित हुए थे। यह सचिन व गौरव के बलिदान का चुनाव है।
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने कहा कि वोट अनुच्छेद 370 हटाने पर पाकिस्तान का समर्थन वालोें तथा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वालों को कैसे दे सकते हैं। उन्होंने महिलाओं, किसानों के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपनों का खून बहाने वालों को अपनाया है। इसलिए रालोद को वोट दिया जाएगा तो सीधे लाल टोपी वालों के पास जाएगा। इसलिए छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह के लिए वोट करने की अपील की तथा जनसंपर्क भी किया। सभा से पहले स्मृति ईरानी ने लता मंगेशकर के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दुख जताया। इस दौरान प्रत्याशी सहेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सतेंद्र पंवार, पवन तरार, धूम सिंह, सतेंद्र तुगाना, संजीव खोखर, वेदपाल उपाध्याय, रामभरोसे लाल, इंदू, सरिता चौधरी, राजीव धामा, सचिन त्यागी, अरविंद तोमर, कपिल देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधियों के साथ सपा वाले भी डर रहे
बड़ौत के विहर्ष सभागार में प्रबुद्ध मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह अपराधियों को शिकंजा कसने का डर होता है। उनके साथ ही सपा वाले डरने लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बहनें सपा से जुड़े मनचलों का राज वापस नहीं चाहती हैं। कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने महिलाओं के सम्मान मेें काफी काम किया है। वहीं, हैंडपंप, हाथ के पंजे, हाथी की पार्टी ने कभी महिलाओं के लिए शौचालय बनाने के बारे में नहीं सोचा। भाजपा शासनकाल में अमन व शांति स्थापित है। केंद्रीय मंत्री ने बड़ौत में घर-घर जाकर वोट मांगे और भाजपा प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। इस दौरान सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, विधायक केपी मलिक, चेयरमैन अमित राणा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सरला मलिक, नीरज कौशिक, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed