{"_id":"60d614e18ebc3e33583adc4f","slug":"rld-s-camp-at-zilla-panchayat-member-s-house-baghpat-news-mrt544370929","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य के घर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य के घर डाला डेरा
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर घमासान चरम पर है। शनिवार को नामांकन होंगे। इससे पहले शुक्रवार को रालोद नेताओं ने बरसिया गांव में डेरा डाल दिया है। तीन जुलाई को चुनाव होने तक रालोद नेता वार्ड-17 से जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम पत्नी फकरूद्दीन के आवास पर रहेंगे। प्रशासन की ओर से की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रतिदिन दोपहर में सभा की जाएगी। जिसमें सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम के पति फखरूद्दीन राणा पर खाद के गड्ढों की भूमि पर घर का निर्माण कराने का आरोप है। प्रशासन ने उन पर 96.60 लाख का जुर्माना लगाते हुए घर पर नोटिस चस्पा किया था। इस पर बृहस्पतिवार को रालोद-सपा के एसपी कार्यालय के घेराव के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर मकान गिराने पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ रालोद और सपा नेताओं ने इसका जबरदस्त विरोध किया था। इसके चलते प्रशासनिक अमला फखरूद्दीन के परिजनों को एक दिन का समय देकर लौट आया था।
वहीं, प्रशासन के रवैये के मद्देनजर रालोद नेताओं ने शाहिदा बेगम के आवास पर डेरा डालने का निर्णय किया था। इसके चलते पार्टी नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंच गए। यहां काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस दौरान हुई सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल व सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार व गजेंद्र सिंह मुन्ना आदि वक्ताओं ने कहा कि बागपत का प्रशासन सत्ता के दबाव में रालोद और सपा के जिला पंचायत सदस्यों और उनके परिजनों को प्रताड़ित कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रालोद के नेता आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अहमद हमीद, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सतेंद्र, जयवीर तोमर, विकास मलिक, राजू तोमर, देवेंद्र धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम को नोटिस जारी
फकरूद्दीन राणा ने मकान गिराने के मामले में हाईकोर्ट में अवमानना का केस दायर किया था। जिसमें हाईकोर्ट ने डीएम को नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई आठ जुलाई को होगी। रालोद नेताओं का कहना है कि हाईकोर्ट ने कोरोना के चलते अगस्त तक ध्वस्तीकरण और रिकवरी की कार्रवाई पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है।
एक ईंट भी गिरी तो नया मकान बनाकर देंगे
अमीनगर सराय। जिला पंचायत सदस्य शाहिदा बेगम पत्नी फकरूद्दीन के आवास पर हुई बैठक में रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि सरकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक ईंट भी गिरी तो रालोद उसे मकान बनाकर देगा। इस मौके पर पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व विधायक अजय तोमर, सुखवीर सिंह गठीना, रामकुमार चेयरमैन, बॉबी आदि मौजूद रहे।