फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD's aggressive strategy, BJP leaders gathered secretly

रालोद की आक्रामक रणनीति, भाजपा नेता गुपचुप जुटे

Fri, 02 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
RLD's aggressive strategy, BJP leaders gathered secretly
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में रालोद ने शुरू से ही आक्रामक रणनीति अपना रखी है, वहीं भाजपा नेता गुपचुप तरीके से जुटे हुए हैं। शनिवार को यह पता चलेगा कि किसकी रणनीति सफल होती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव का नतीजों से भाजपा को तगड़ा झटका लगा था। 20 सदस्यों में से भाजपा के चार प्रत्याशी ही जीते थे। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा के पास कोई प्रत्याशी भी नहीं बचा था। ऐसे में भाजपा ने गुपचुप तरीके से सपा की वार्ड 18 से सदस्य बबली देवी को अपने पाले में कर लिया था। इसके बाद नामांकन के दिन रालोद की प्रत्याशी ममता देवी ने भाजपा का दामन थामने का एलान कर दिया था। इस पर रालोद नेताओं ने चंद घंटों में ही डैमेज कंट्रोल कर उसे अपने खेमे में लाने में कामयाब हो गए थे। सदस्यों के उत्पीड़न के विरोध में रालोद नेताओं ने जमकर हंगामे किए। नामांकन के दिन प्रत्याशी का परचा वापस लेने के प्रकरण में रालोद नेताओं ने पूरी आक्रामकता दिखाई थी। अब मतदान के दिन रालोद नेता एक बार फिर आक्रामक रूख अपनाते हुए कलक्ट्रेट पर भारी भीड़ जुटाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

तीन मजिस्ट्रेट किए गए तैनात
कलक्ट्रेट पर शनिवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तीन मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। तहसीलदार बागपत प्रसून कश्यप कलक्ट्रेट के अंदर व्यवस्था संभालेंगे। तहसीलदार बड़ौत प्रदीप कुमार डीएम आवास के सामने रूट डायवर्जन की व्यवस्था संभालेंगे। तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश कुमार यूपीएसआईडीसी वाले रास्ते पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के नजदीक पहुंचे विपक्ष के जिपं सदस्य
बागपत। नामांकन के बाद से ही विपक्ष के जिला पंचायत सदस्य राजस्थान के भरतपुर में थे। शुक्रवार को वह बागपत के नजदीक पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि वह गुरुग्राम के किसी होटल में ठहरे हैं। सुबह को सभी एक साथ बागपत पहुंचकर मतदान करेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया का दावा है कि हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हमारी प्रत्याशी ही जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed