फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD has never won Baghpat Lok Sabha seat since 2014 to till now

UP: आखिर कैसे बिगड़ा चौधरी परिवार का खेल, 2014 से कर्मभूमि में पड़ा सूखा, इस बार RLD को इसलिए बड़ी उम्मीद

Tue, 19 Mar 2024 09:00 AM IST
कपिल kapil अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

Baghpat News : रालोद की कर्मभूमि कही जाने वाली बागपत लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा। इस सीट पर वर्ष 2014 में लंबे समय बाद जीत मिली थी और चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे थ। पढ़ें इस सीट का पिछला लेखा९जोखा  

विज्ञापन
RLD has never won Baghpat Lok Sabha seat since 2014 to till now
बीजेपी और रालोद का लोगो। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जहां बागपत लोकसभा सीट पर लंबे समय तक चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह का कब्जा रहा और इसलिए ही इसे उनकी कर्मभूमि कहा जाता है। मगर वर्ष 2009 में बागपत लोकसभा सीट का परिसीमन बदलने के बाद से चौधरी परिवार का खेल बिगड़ता चला गया। इस बार भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद से रालोद को पुस्तैनी सीट वापस मिलने की बड़ी उम्मीद है।

विज्ञापन


बागपत लोकसभा सीट में वर्ष 2009 से पहले तक छपरौली, बरनावा, बागपत, खेकड़ा, सिवालखास विधानसभा सीट शामिल थी। तब रालोद के लिए जाट-मुस्लिम वोट सबसे अहम होता था और इनके सहारे ही रालोद लगातार जीत दर्ज करता रहा।
विज्ञापन

 

जहां वर्ष 1977 से 1984 तक लगातार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जीतते रहे। वहीं, उनके बाद वर्ष 1989 से 1997 तक चौधरी अजित सिंह ने लगातार जीत दर्ज की। वह एक वर्ष बाद 1998 में सोमपाल शास्त्री से हार गए, मगर एक साल बाद ही फिर से जीत दर्ज की और वह वर्ष 2009 तक जीतते रहे। बागपत लोकसभा सीट का परिसीमन वर्ष 2009 में बदला। जिसमें कभी खेकड़ा में शामिल रहा लोनी को काटकर अलग विधानसभा बनाया गया तो बरनावा विधानसभा में शामिल मेरठ का कुछ हिस्सा सरधना में चला गया।

इनकी जगह मोदीनगर को बागपत लोकसभा में शामिल किया गया। उस साल भाजपा से गठबंधन होने के कारण चौधरी अजित सिंह ने जीत जरूर दर्ज की, मगर जीत का अंतर केवल 63 हजार वोटरों तक सिमट गया। जबकि उससे पहले तक अजित सिंह अधिकतर चुनाव डेढ़ से दो लाख वोटों के अंतर से जीतते रहे थे। इसका बड़ा कारण था कि जिस लोनी व मेरठ के हिस्से में चौधरी परिवार को एकतरफा वोट मिलता था, वह क्षेत्र ही परिसीमन बदलने से बाहर हो गया और उससे खेल बिगड़ गया।

विज्ञापन

हर किसी को वर्ष 2014 के चुनाव ने चौंकाया
बागपत लोकसभा सीट पर वर्ष 2014 में लंबे समय बाद भाजपा को जीत मिली थी और डॉ. सत्यपाल सिंह चार लाख से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रहे थे। वह चौंकाने वाला चुनाव रहा था, क्योंकि चौधरी अजित सिंह तीसरे नंबर पर खिसक गए थे और दूसरे पर सपा के गुलाम मोहम्मद रहे थे। इसके बाद वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा के खिलाफ सभी पार्टियां मिलकर लड़ी थीं। इसके बावजूद रालोद के चौधरी जयंत सिंह जीत नहीं सके और वह करीब 23 हजार वोटों से हार गए।

यह भी पढ़ें: UP: मस्जिद में पकड़ा गया संदिग्ध, बैग में मिले 12 सिम कार्ड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, पूछताछ जारी

अब गठबंधन के सहारे पुस्तैनी सीट वापसी की उम्मीद
अब रालोद को भाजपा के साथ गठबंधन के सहारे अपनी पुस्तैनी सीट वापसी की उम्मीद जगी है। क्योंकि देखा जाए तो छपरौली और सिवालखास में रालोद के विधायक है तो बड़ौत, बागपत, मोदीनगर में भाजपा के विधायक है। इस तरह सभी विधानसभा सीटें रालोद-भाजपा गठबंधन के पास है और छपरौली को रालोद की कोर वोटर तो मोदीनगर को भाजपा के कोर वोटर की सीट माना जाता है। इन सभी के सहारे ही रालोद अपनी पुस्तैनी सीट वापस लेने को मैदान में उतरा है।

यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड: दोषी सिपाहियों को उम्रकैद, अर्थदंड भी लगाया, अदालत ने जलियांवाला बाग से की प्रकरण की तुलना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed