{"_id":"60e73d5c8ebc3e3bbb4bb751","slug":"rld-candidate-s-husband-sent-to-jail-baghpat-news-mrt546428461","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद प्रत्याशी के पति को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद प्रत्याशी के पति को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली। खंड विकास कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर पुलिस रठौड़ा रोड भट्ठे के पास बैरिकेडिंग करके वाहनों की जांच कर रही थी। छपरौली की ओर से आई ब्रेजा गाड़ी को एसआई मेघराज सिंह व कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार ने रोक लिया। गाड़ी में बृजपाल पुत्र भंवर सिंह निवासी हलालपुर मौजूद था। प्रशासन ने उसे गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गाड़ी को भी सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बृजपाल सिंह पर गंभीर धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से चार मुकदमे देहरादून और तीन मुकदमे थाना छपरौली में दर्ज है। बृजपाल की पत्नी अंशु ने बृहस्पतिवार को रालोद के समर्थन से छपरौली ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी के लिए नामांकन किया है।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष राजू सैनी के आवास पर पार्टी की सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह सेन ने बताया कि 50 नागरिकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। शिविर में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रह्म सिंह धामा, प्रशांत वर्मा, बृजपाल, जमील, पूर्व सभासद चौधरी सतीश मौजूद रहे। संवाद