फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD-BJP reputation at stake

जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव : दांव पर रालोद-भाजपा की प्रतिष्ठा

Thu, 01 Jul 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
RLD-BJP reputation at stake
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव कल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव रालोद और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। दोनों पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों दलों के लिए भी यह चुनाव अहम माना जा रहा है। साथ ही भाजपा के संगठन और जनप्रतिनिधियों के लिए करो या मरो जैसी स्थिति है।
बागपत को हमेशा रालोद का गढ़ माना जाता है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को यहां से सफलता भले ही न मिली हो परंतु किसान आंदोलन के बाद से पार्टी को फायदा हुआ है। जयंत चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला चुनाव है। ऐसे में रालोद नेताओं ने भी यह चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। वे आक्रामकता के साथ भाजपा को टक्कर दे रहे हैं। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के बाद निगाह इस चुनाव पर है। वहीं, भाजपा के संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की कमी भी इस चुनाव में सामने आई है। वैसे दोनों पार्टियां अपने पास पर्याप्त बहुमत होने का दावा कर रही हैं। शनिवार को इसका फैसला हो जाएगा। फिलहाल दोनों पार्टियां जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन -
जिला पंचायत चुनाव रालोद ही जीतेगा। भाजपा नेताओं को पता है कि उनकी हार तय है। इसीलिए चुनाव जीतने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं।-डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, रालोद जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा ही जीतेगी। हमारे पास पूर्ण बहुमत है। रालोद को चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी।- सूरजपाल सिंह गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed