{"_id":"60edc75e8ebc3ec20967c777","slug":"rld-and-sp-leaders-sued-for-gathering-crowd-in-the-ceremony-baghpat-news-mrt5472187133","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में भीड़ एकत्र करने पर रालोद व सपा नेताओं पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में भीड़ एकत्र करने पर रालोद व सपा नेताओं पर मुकदमा
विज्ञापन
सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में भीड़ जुटाने पर पुलिस ने रालोद व सपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही की ओर से धारा 144 के उल्लंघन और महामारी अधिनियम की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जयकिशोर और सदस्यों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह था। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में भारी भीड़ पहुंच गई थी। पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल का हवाला देकर भीड़ को रोकने का प्रयास किया था। इस पर रालोद नेता पुलिस से उलझ गए थे। बाद में पुलिस ने गेट अंदर से बंद कर ताला लगवा दिया था। कुछ लोगों ने दीवार फांदकर अंदर पहुंचे थे। कई जिला पंचायत सदस्य भी बाहर रह गए थे। बाद में रालोद नेताओं ने जमकर हंगामा किया था। मंच से प्रशासन और जिला पंचायत के कर्मचारियों को अपशब्द भी बोले गए थे। इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम की धारा 188 के तहत सैकड़ों रालोद और सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।