{"_id":"64b1934a1e8184c8a2012527","slug":"risk-of-diseases-due-to-rain-and-waterlogging-formed-four-teams-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3213-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बारिश व जलभराव से बीमारियों का खतरा, चार टीमें बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बारिश व जलभराव से बीमारियों का खतरा, चार टीमें बनाईं
Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागपत। बारिश और जलभराव के बाद संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चार टीमों का गठन कर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ नियुक्त किया है। टीम के सदस्य 12-12 घंटे के अंतराल पर प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहरनगर, श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज बालैनी और हाईस्कूल चमराल को राहत केंद्र बनाया गया है। श्री यमुना इंटर काॅलेज को बागपत, पाली और सिसाना, प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर को निवाड़ा, गौरीपुर जवाहरनगर, नैथला, फैजल्लापुर, निनाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, सुल्तानपुर हटाना, श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज बालैनी को अमीपुर बालैनी, पुरा, हरियाखेड़ा, बाखरपुर बालैनी, मवींखुर्द, डौलचा और हाईस्कूल चमरावल को चमरावल, हरसिया, मुकारी और घटौली का राहत केंद्र बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार टीमों को गठन कर चारों राहत स्थलों पर तैनात कर दी है। टीम में चिकित्सक के अलावा अन्य स्टॉफ को नियुक्त किया गया है। चिकित्सक और मेडिकल स्टॉफ को 12-12 घंटे के अंतराल पर ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए है।
चारों बाढ़ राहत स्थलों पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ नियुक्त किया गया है। चिकित्सकों और कर्मचारियों को 12-12 घंटे के अंतराल पर ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए है। -डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ