फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rim-axle industry stuck in crisis

कोरोना का असर: धड़ाम हुआ रिम-धूरा उद्योग

Sun, 23 May 2021 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rim-axle industry stuck in crisis
बड़ौत। व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बॉबी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के चलते नगर का रिम-धूरा उद्योग प्रभावित हो रहा है। इसके चलते उद्यमियों को दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को उद्यमियों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन

वे रविवार को पंचवटी मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत संपन्न हुई व्यापार संगठन की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नगर में रिम-धुरा बनाने वाली लगभग 50 फैक्टरियां हैं। ये गत वर्ष से कोरोना की मार झेल रही हैं। इसके चलते रिम-धूरा उद्योग पूरी तरह से चौपट हो गया है। कहा कि जो माल पहले आधे दाम में मिल जाता था, अब दोगुने दामों में उपलब्ध होता है। ऊपर से फैक्टरियों का बिजली बिल भी 30000 रुपये महीना के आसपास हो जाता है। इसके अतिरिक्त कर्मचारी ट्रांसपोर्ट आदि सब को मिलाकर देखा जाए तो सवा लाख रुपये महीने का खर्च आता है। ऊपर से बैंक की किस्तें उद्यमियों की कमर तोड़ कर रही हैं। उन्होंने सरकार से उद्यमियों को राहत देने के लिए घोषणा करने की मांग उठाई। यहां मुदित जैन, अंकित जैन डब्बू, अर्पित जैन, नवनीत, अर्पित उर्फ टीनू, मनोज जैन, उत्सव जिंदल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed