{"_id":"60c3a7038ebc3ec5a55b7b2f","slug":"rights-of-women-no-less-than-men-sushma-singh-baghpat-news-mrt5423109119","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के अधिकार किसी भी स्तर पर पुरूषों से कम नहीं : सुषमा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के अधिकार किसी भी स्तर पर पुरूषों से कम नहीं : सुषमा सिंह
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के बयान से उपाध्यक्ष ने किया किनारा
प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए चला रही कल्याणकारी योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने लड़कियों को मोबाइल न देने के बयान से किनारा कर लिया। वह शुक्रवार को बागपत के दौरे पर थीं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से इस मुद्दे पर बातचीत की।
उन्होंने कहा कि यह बयान आयोग की सदस्य मीना कुमारी का व्यक्तिगत हो सकता है। वह इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करती हैं। लड़कियों और लड़कों को अलग-अलग रखकर ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। यदि कोई ऐसी घटनाएं होती हैं तो उन्हें इस प्रकार से जोड़ना ठीक नहीं है। मोबाइल आजकल जिंदगी का हिस्सा बन गया है। उसकी उपयोगिता को भी समझना होगा। महिलाओं के अधिकार किसी भी तरह पुरुषों से कम नहीं हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए कार्य कर रही हैं।
जिला अस्पताल व सीएचसी का निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिला अस्पताल व सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए महिलाओं को टीकाकरण कराने के लिए आगे आने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी में ओपीडी, टीकाकरण केंद्र, लेबर रूम, जनरल वार्ड, जच्चा-बच्चा केंद्र का निरीक्षण कर टीकाकरण कराने व जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में सीएचसी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने कहा कि सीएचसी में सफाई व्यवस्था बेहतर है। मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने अभिभावक स्पेशल और महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरके टंडन, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका, महिला व बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सदस्य के बयान की निंदा की
बागपत। नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव देवेंद्र धामा ने आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह को ज्ञापन देकर महिला अधिकार आयोग की सदस्य मीना कुमारी के लड़कियों को मोबाइल न देने के बयान की निंदा की।