फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   reward

छपरौली थाने की पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम

Tue, 03 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
reward
छपरौली थाने की पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम
विज्ञापन

बागपत। तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में तेजी से विवेचना करने और अभियुक्त को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले छपरौली एसओ दिनेश कुमार चिकारा, एसआई और टांडा चौकी इंचार्ज को शासन की ओर से पचास हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस टीम के अलावा अभियोजन की ओर से डीजीसी सुनील पंवार और एडीजीसी राजीव तोमर को विशेष सराहनीय प्रविष्टि प्रदान की जाएगी।
शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सूचना जारी की। छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश कुमार चिकारा, एसआई रणधीर सिंह और टांडा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा तीनों पुलिसकर्मियों को विशेष सराहना प्रविष्टि भी दी जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी, चार्जशीट दाखिल करने और गवाहों की दौरान त्वरित कार्रवाई के मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को इनाम मिला है। उधर, डीजीसी सुनील पंवार और एडीजीसी राजीव तोमर को भी विशेष सराहनीय प्रविष्टि प्रदान की जाएगी। पुलिसकर्मियों ओर अधिवक्ताओं ने घोषणा के बाद खुशी जताई।
विज्ञापन

क्या था मामला
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र में चचेरी बहन को नमकीन दिलाने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म के प्रकरण में अदालत ने छह दिन के रिकॉर्ड समय में फैसला सुनाया था। एडीजे प्रथम विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम शैलेंद्र पांडेय ने अभियुक्त को उम्रकैद और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई । इस प्रकरण में छपरौली थाना पुलिस और अभियोजन की ओर से डीजीसी सुनील पंवार, एडीजीसी राजीव तोमर ने सिर्फ छह दिन में आरोपी को सजा दिलाई। इसके चलते शासन ने पुलिस और अभियोजन की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed