{"_id":"690116b9d3865fda6301de79","slug":"revision-work-will-be-carried-out-at-981-booths-in-the-district-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140895-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिले के 981 बूथों पर चलेगा पुनरीक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिले के 981 बूथों पर चलेगा पुनरीक्षण कार्य
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक हुई
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राजनीतिक दलों के साथ प्रशासन की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने बताया कि जिले में 981 बूथों पर तीन नवंबर तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मंगलवार से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। तीन नवंबर तक पुनरीक्षण किया जाएगा और चार नवंबर से चार दिसंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जाएगा। नौ दिसंबर मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और दावे व आपत्तियां दाखिल करने के बाद नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक कार्य किया जाएगा। सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे और इसकी प्रक्रिया भी होगी। इस दौरान एडीएम पंकज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।