फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reverence and joy celebrated Festival of lanterns

श्रद्धा और उल्लस से मनाया दीपोत्सव

Tue, 01 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Reverence and joy celebrated Festival of lanterns
बागपत - फोटो : amar ujala
बागपत में दीपोत्सव जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को सुबह को मंदिरों में और शाम के समय परिवार के लोगों ने एकत्र होकर भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। लोगों ने सगे संबंधी और दोस्तों को मिठाई बांटी। परिजनों के साथ बच्चों ने पटाखे छोड़कर मस्ती की।  
विज्ञापन


रविवार को दीपावली का पर्व घर-घर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह के समय मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की। शाम के समय घरों में भगवान गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा को लाल कपड़े पर स्थापित करने के बाद पूजा अर्चना की गई। गणेश और मां लक्ष्मी की वंदना की । परिवार में सुख समृद्धि और बच्चों की दीर्घायु के लिए गणपति से कामनाएं की।  बच्चों ने परिजनों के साथ मिलकर जमकर मौज मस्ती कर पटाखे छोड़े। लड़कियों ने चरखी चड़ाकर त्योहार का आनंद लिया। महिलाओं ने खील बताखे का प्रसाद बांटा। 

विज्ञापन


बड़ौत क्षेत्र में दीपावली का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास और धूम धड़ाके के साथ मनाया गया। इस मौके पर घरों, मंदिरों में लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। शाम के समय बच्चों समेत बड़ों ने भी पटाखे छुड़ाएं। देर रात तक लोग अपने घर की छतों समेत सड़कों पर पटाखे छोड़ते रहे रोशनी एवं दीपों का त्योहार दीपावली क्षेत्र में पूरे विधि विधान एवं हर्षोल्लास से मना। सुबह से ही लोगों ने मंदिरों में पूजा की। क्षेत्र में तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध गुफा वाले बाबा पर लोग पूजा करने सुबह सवेरे से ही जाने में व्यस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बाजार में खरीददारी की, खासतौर पर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स की खरीददारी लोगों ने की और सगे संबंधियों को उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। शाम के समय घरों, मंदिरों में लक्ष्मी-गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर लोगों ने दीपावली पूजन किया। घरों में बनाई गई आकर्षक रंगोलियों एवं लक्ष्मी-गणेश के सजाएं दरबार भी लोगों ने बनाए। पूजा के बाद घर दीपों की रोशनी से नहा गए ।   पूजन के बाद बच्चों समेत बड़ों ने भी पटाखे छुड़ाएं। बाजार में भी लोगों ने देर रात तक पटाखों की खरीददारी की।


दोघट। चौगामा क्षेत्र में दीपावली हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनी। इस दौरान पूरा क्षेत्र रंग बिरंगी रोशनी में डूबा रहा और देर रात तक पटाखों का धूम धड़ाका होता रहा। क्षेत्र के दोघट, टीकरी, बामनौली, पुसार, कान्हड़, दाहा, भड़ल, निरपुड़ा, धनौरा, सरोरा, तवेला गढ़ी, झूंडपुर, गैडबरा, गढ़ी कांगरान, गांगनौली, भगवानपुर नांगल, सूजती, आदमपुर, मांगरौली, पलड़ी आदि गांवों में दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान महिला और पुरुषों ने गणेश जी और लक्ष्मी माता का घरों में दीपक जलाकर पूजन किया। इस दौरान घरों में स्वादिष्ट पकवान और मिठाई बनाई। क्षेत्र में घर-घर पर रंग बिरंगी लाइट लगी हुई थी। इस रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमग हो रहा था। क्षेत्र में देर रात तक पटाखों का धूम धड़ाका होता रहा। बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। 


खेकड़ा क्षेत्र में भी दीपावली का त्योहार श्रद्धा पूर्वक मना। इस दौरान बाजारों में लोगों ने मिठाई, पटाखे और साज सज्जा आदि सामान की खरीददारी की। इसके चलते दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। शाम के समय आस्था पूर्वक लोगों ने दीपावली पूजन किया। साथ ही देर रात्रि तक जमकर पटाखे छोड़ आनंद लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed